लुधियाना के बड़े अधिकारियाें ने शुक्रवार काे काेराेना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। असिस्टेंट सिविल सर्जन (डीएचओ) डा. विवेक ने काेराेना वैक्सीन की पहली डोज ली। सिविल सर्जन सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल में बनाए गए सेशन साइट पर पहुंचे और वैक्सीन लगवाई। सिविल सर्जन के वैक्सीनेशन लेने के बाद अब दूसरा स्टाफ भी वैक्सीन के लिए आगे आएगा।
इसके बाद वैक्सीन को लेकर सरकारी अस्पताल के स्टाफ के मन में बैठे डर को दूर करने के लिए आखिरकार सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ आगे आए। वह सुबह 11 बजे सेशन साइट पर पहुंचे और वैक्सीन की पहली डोज ली। उनके साथ डीएचओ डा. राजेश गर्ग और असिस्टेंट सिविल सर्जन डा. विवेक भी थे। इन दोनों अधिकारियों ने भी वैक्सीनेशन करवाई। बता दें कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है।

बिना संदेह के सभी वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं
वैक्सीनेशन के बाद सिविल सर्जन डा. कक्कड़ ने अपने स्टाफ से भी अपील की कि बिना संदेह के वह सभी वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसका किसी तरह का कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है। वैक्सीन के बाद हल्का बुखार हो सकता है। ऐसे लक्षण दूसरी वैक्सीनेशन के दौरान भी आते हैं। वैक्सीनेशन के मामले में सरकारी अस्पतालों का स्टाफ काफी पीछे चल रहा है जबकि निजी अस्पताल वैक्सीनेशन के मामले में आगे चल रहे हैं।
Source: jagran